Prati vyakti aay se kya taatparya hai | भारत की प्रति व्यक्ति आय क्या है

Prati vyakti aay se kya taatparya hai | भारत की प्रति व्यक्ति आय क्या है | प्रति व्यक्ति आय और राष्ट्रीय आय में क्या अंतर है – दोस्तों दुसरे देशों के सामने भारत की प्रति व्यक्ति आय कम है. जिससे व्यक्ति की जीवनशैली निचले स्तर पर हैं. अगर जीवनशैली को खुशहाल बनाना है. तथा आर्थिक और सामाजिक जरूरते पूरी करनी है. तो प्रति व्यक्ति आय में वृद्धी होना जरूरी हैं. जिस से व्यक्ति का जीवन स्तर ऊंचा जा सकता हैं.

दोस्तों आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से प्रति व्यक्ति आय के बारे में आपको बताएगे. जैसे प्रति व्यक्ति आय क्या होता है. तथा भारत की प्रति व्यक्ति आय क्या है. और प्रति व्यक्ति आय और राष्ट्रीय आय में क्या अंतर हैं.  इस आर्टिकल के माध्यम से आपको प्रति व्यक्ति आय की संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी.

prati-vyakti-aay-se-kya-tatparya-hai-bharat-ki-kya (3)

Prati vyakti aay se kya taatparya hai | प्रति व्यक्ति आय से क्या तात्पर्य हैं | प्रति व्यक्ति आय क्या हैं

किसी देश, राज्य, नगर या क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति की औसत आय को प्रति व्यक्ति आय कहा जाता हैं. प्रति व्यक्ति आय का अनुमान लगाने के लिए उस देश, राज्य या क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति की आय को जोड़कर देश, राज्य या क्षेत्र की कुल जनसंख्या से विभाजित करने पर जो आय मिलती वह प्रति व्यक्ति आय गिनी जाती हैं.

सभी देश अपने अपने देश का प्रति व्यक्ति आय निकालते है. जिससे देश के लोगो का जीवन स्तर कैसा है वह पता चल सकता हैं.

प्रति व्यक्ति आय को औसत आय मतलब Average Income भी कहा जाता हैं. अगर एक देश की औसत आय दुसरे देश से अधिक है तो पहला देश दुसरे देश से ज्यादा समृद्ध और सम्पन्न माना जाता हैं. प्रति व्यक्ति आय से मानव विकास के बारे में जाना जा सकता हैं.

प्रति व्यक्ति आय के लाभ

  • प्रति व्यक्ति आय का सबसे बड़ा लाभ यह है. की इससे धन या संपति की कमी को पता लगाने में मदद मिलती है.
  • किसी भी देश के मानव विकास कितना हुआ इस बारे में जानकारी मिलती हैं.
  • एक देश की तुलना में दुसरे देश की प्रति व्यक्ति आय में कितनी बढ़ोतरी हुई या फिर घटी इस बारे में जानकारी मिलती हैं.
  • अगर प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी होती है. तो उस देश, राज्य या क्षेत्र का मानव विकास हुआ है. और वहा का जीवन स्तर बेहतर हुआ है यह माना जाता हैं.

prati-vyakti-aay-se-kya-tatparya-hai-bharat-ki-kya (1)

प्रति व्यक्ति आय और राष्ट्रीय आय में क्या अंतर है

राष्ट्रीय आय: किसी भी देश की अर्थव्यस्था के द्वारा देश में सालाना होने वाली उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं का शुद्ध मूल्यांकन को राष्ट्रीय आय कहा जाता हैं. देश की राष्ट्रीय आय जितनी ज्यादा होगी उतना ही उस देश की अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा. और देश का विकास आगे बढेगा. राष्ट्रीय आय के आंकड़ों से यह अनुमान लगाया जा सकता है. की किसी देश का विकास कितने तेजी से बढ़ रहा हैं.

प्रति व्यक्ति आय: प्रति व्यक्ति आय का संबंध किसी व्यक्ति की आय पर है. जिसके जरिए किसी देश की प्रति व्यक्ति आय का पता लगाया जा सकता हैं. इससे लोगो की रहन सहन और व्यक्तिगत आर्थिक परिस्थिति का पता लगाया जा सकता हैं. प्रति व्यक्ति आय देश की कुल आमदनी को कुल जनसंख्या से भाग देकर निकाला जाता हैं.

प्रति व्यक्ति आय के माध्यम से देश, शहर, राज्य या किसी भी क्षेत्र में रहने वाले लोगो का रहन सहन तथा जीवन की गुणवत्ता का पता लगाया जा सकता हैं.

भारत की प्रति व्यक्ति आय कितनी हैं

अभी भारत की प्रति व्यक्ति आय 1947 डॉलर सालाना के करीब है. जो रूपये में गिना जाए तो महीने की प्रति व्यक्ति आय 11,500 रूपये के आसपास हैं.

prati-vyakti-aay-se-kya-tatparya-hai-bharat-ki-kya (1)

सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय वाले देश कौनसे हैं

दोस्तों हम दस ऐसे देश के नाम बताएगे जिनका प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है. उस देश के लोग कमाई करने में अच्छे है तो जाहिर सी बात है की उस देश के लोगो की लाइफ स्टाइल भी कितनी बेहतरीन होगी.

सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय वाले देश निम्नलिखित हैं.

  • सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय वाला देश लक्समबर्ग देश है. जहा की प्रति व्यक्ति आय करीब 1,19,000 डॉलर हैं.
  • प्रति व्यक्ति में दुसरे नंबर पर नोर्वे देश का आता हैं. जहा की प्रति व्यक्ति आय 86,362 डॉलर के करीब हैं.
  • तीसरे नंबर पर स्विट्जरलैंड है. जहा की प्रति व्यक्ति आय 83,832 डॉलर हैं.
  • चौथे नंबर पर आयरलैंड है. जहा का प्रति व्यक्ति आय 81,477 डॉलर हैं.
  • पांचवे नंबर पर आइसलैंड हैं. जहा की प्रति व्यक्ति आय 78,170 डॉलर हैं.
  • छठे नंबर पर कतर देश हैं. जहा की प्रति व्यक्ति आय 65,000 डॉलर हैं.
  • सातवें नंबर पर अमेरिका हैं. जहा की प्रति व्यक्ति आय 64,900 डॉलर हैं.
  • आठवें नंबर पर डेनमार्क है. जहा की प्रति व्यक्ति आय 63,400 डॉलर हैं.
  • नौवें नंबर पर सिंगापूर हैं. जहा की प्रति व्यक्ति आय 62,600 डॉलर हैं.
  • दसवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया हैं. जहा की प्रति व्यक्ति आय 58,800 डॉलर हैं.

निष्कर्ष

दोस्तों आज हमने इस आर्टिकल (Prati vyakti aay se kya taatparya hai | भारत की प्रति व्यक्ति आय क्या है | प्रति व्यक्ति आय और राष्ट्रीय आय में क्या अंतर है) के माध्यम से किसी देश, राज्य, नगर या क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति की औसत आय को प्रति व्यक्ति आय कहा जाता हैं तथा भारत में प्रति व्यक्ति आय 1947 सालाना डॉलर जो की रूपये में 11,500 के करीब मासिक  हैं. रा

ष्ट्रीय आय और प्रति व्यक्ति आय का अंतर और विश्वभर में सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय वाले देश के बारे में आपको बताया. हम आशा करते है आपको हमारे यह आर्टिकल के माध्यम से प्रति व्यक्ति आय के बारे में संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी.

दोस्तों हम आशा करते है आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा. धन्यवाद.

Leave a Comment