भगवान परशुराम की पूजा क्यों नहीं होती? / भगवान परशुराम कौन थे – भगवान परशुराम के बारे में हम में से काफी लोग जानते है. क्योंकि भगवान परशुराम का उल्लेख रामायण में भी देखने को मिलता हैं. परशुराम अति क्रोधी स्वभाव के और एक यौद्धा थे.
उनके हाथ में हमेशा ही एक फरसा रहता था. ऐसा माना जाता है की भगवान परशुराम को यह फरसा भगवान शिव ने दिया था. परशुराम जी ने भगवान शिव की आराधना करके उनको प्रसन्न किया था. बदले में भगवान शिव ने परशुराम को फरसा प्रदान किया था.
दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताने वाले है की भगवान परशुराम की पूजा क्यों नहीं होती.? इसके अलावा इस टॉपिक से जुडी अन्य और भी जानकारी प्रदान करने वाले हैं. तो यह सभी महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए आज का हमारा यह आर्टिकल अंत तक जरुर पढ़े.
भगवान परशुराम की पूजा क्यों नहीं होती
कुछ शास्त्रों और पुराणों के अनुसार ऐसा माना जाता है की भगवान परशुराम अमर हैं. इसलिए उनकी पूजा नही की जाती हैं. भगवान परशुराम आज भी हमारे बीच में मौजूद हैं. और वह अमर हैं. इसलिए दुसरे देवी देवताओ की तरह भगवान परशुराम की पूजा नही की जाती हैं.
ऐसा माना जाता है की भगवान परशुराम हिन्दू सनातन धर्म के सबसे योद्धा हैं. और भगवान शिव के सबसे बड़े भक्त भी माने जाते हैं. भगवान परशुराम ने कठिन आराधना करके भगवान शिव को प्रसन्न किया था. और परशुराम की इस कठिन परिश्रम को देखते हुए भगवान शिव ने परशुराम को परसा आशीर्वाद स्वरूप उनको दिया था.
भगवान परशुराम भगवान विष्णु का छठा अवतार माने जाते हैं. और इनका जिक्र रामायण में देखने को मिलता हैं. भगवान परशुराम अमर होने की वजह से उनकी पूजा अर्चना करना वर्जित माना जाता हैं.
शिवलिंग पर चढ़ा हुआ बेलपत्र खाने से क्या होता है – 5 आश्चर्यजनक फायदे जाने
भगवान परशुराम का जीवन परिचय तथा इतिहास
भगवान परशुराम का जीवन परिचय और उनका इतिहास हमने एक टेबल के माध्यम से आपको बताने की कोशिश की हैं.
नाम | भगवान परशुराम |
अन्य नाम | अनंतर राम |
कौन है | भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं |
जन्म | वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि |
जन्म स्थान | पता नही |
पिता का नाम | जगदग्नि |
माता का नाम | रेणुका |
दादा का नाम | ऋचीक |
परशुराम जयंती | अक्षय तृतीय के दिन |
जाति | ब्राह्मण |
भगवान परशुराम किसके अवतार थे
भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं.
भगवान परशुराम कौन थे
भगवान परशुराम के बारे में हमने कुछ मुख्य जानकारी नीचे प्रदान की हैं.
- भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता हैं.
- भगवान परशुराम ऋषि जमादग्नी और माता रेणुका के पांचवें पुत्र थे. इनका जन्म ब्राह्मण जाति में हुआ था.
- भगवान परशुराम वीरता के उदाहरण माने जाते हैं. यह स्वभाव से अधिक क्रोधित और एक योद्धा थे.
- भगवान परशुराम भगवान शिव के सबसे बड़े भक्त माने जाते हैं.
- ऐसा माना जाता है की भगवान परशुराम त्रेता और द्रापर युग से अभी के वर्तमान तक अमर हैं.
- कुछ शास्त्रों के अनुसार भगवान परशुराम ने त्रेता युग में रामायण में और द्रापर युग में महाभारत में अहम भूमिका में थे. इन दोनों ग्रंथ में आज भी भगवान परशुराम के बारे में जिक्र देखने को मिलता हैं.
- रामायण में जब सीता का स्वयंवर हो रहा था. तब भगवान राम ने शिवजी का पिनाक धनुष तोड़ दिया था. उस दौरान भगवान परशुराम सबसे अधिक क्रोधित हुए थे. क्योंकि भगवान परशुराम शिवजी के बड़े भक्त थे. और उनका धनुष तोड़ने पर वह क्रोधित हो गए थे.
किसी को पैसा कब देना चाहिए / रात में किसी को पैसा देना चाहिए या नहीं
भगवान परशुराम के शिष्य कौन थे
शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है की भगवान परशुराम ने महाभारत के कर्ण, द्रोणाचार्य और भीष्म पितामह को अस्त्र और शस्त्र की शिक्षा प्रदान की थी. इसलिए भगवान परशुराम इन तीनो के गुरु और यह तीनो भगवान परशुराम के शिष्य माने जाते हैं.
वर्तमान में भगवान परशुराम के मंदिर कहां है
वर्तमान में भी भारत में भगवान परशुराम के मंदिर मौजूद हैं. जिसके बारे में हमने नीचे जानकारी प्रदान की हैं.
- परशुराम मंदिर, सोहनाग, सलेमपुर, उत्तर प्रदेश
- परशुराम मंदिर, पीतमबरा, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश
- परशुराम मंदिर, अखनूर, जम्मू और कश्मीर
- परशुराम मंदिर, कुंभलगढ़, राजस्थान
- परशुराम मंदिर, महुगढ़, महाराष्ट्र
गायत्री मंत्र के 13 गुप्त उपाय – सवा लाख गायत्री मंत्र का प्रभाव
निष्कर्ष
दोस्तों आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताया है की भगवान परशुराम की पूजा क्यों नहीं होती?. इसके अलावा इस टॉपिक से जुडी अन्य और भी जानकारी प्रदान की हैं.
हम उम्मीद करते है की आज का हमारा यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा. अगर उपयोगी साबित हुआ हैं. तो आगे जरुर शेयर करे. ताकि अन्य लोगो तक भी यह महत्वपूर्ण जानकारी पहुंच सके.
दोस्तों हम आशा करते है की आपको हमारा भगवान परशुराम की पूजा क्यों नहीं होती? / भगवान परशुराम कौन थे आर्टिकल अच्छा लगा होगा. धन्यवाद
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए राम मंत्र – 5 सबसे शक्तिशाली मंत्र
पत्नी पति के बिना कितने दिन रह सकती है / पत्नी मायके क्यों जाती है
2 दिन के लिए घूमने की जगह खोजो ऐसे